लखनऊ, 29 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-9 के प्रतिभाशाली छात्र सत्यार्थ पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड-2021 में लखनऊ टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह ओलम्पियाड दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 8 लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एक ही समय में अलग-अलग विषयों में अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर लखनऊ में प्रथम स्थान अर्जित करने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि हेतु सत्यार्थ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने को सदैव प्रोत्साहित करता है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
Social
-
अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित
Jul 3, 2024 07:22 PM -
सी.एम.एस. के 22 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Jul 2, 2024 07:51 PM -
उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 79,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप
Jul 1, 2024 08:30 PM -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन
Jun 29, 2024 09:17 PM
-
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
May 11, 2024 07:55 PM -
मेरी मात अहिल्याबाई तुम सम कोई नारी नाहीं
Jun 24, 2024 03:32 PM -
सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें
May 8, 2024 08:15 PM
मनोरंजन
-
इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा नया घर, लाखों में नहीं करोड़ो में है कीमत
Jan 5, 2021 10:44 PM -
स्विमिंग पूल में योगा कर मलाइका ने किया योगा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान
Jan 4, 2021 10:56 PM -
ल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन
Dec 4, 2020 10:53 PM -
90 के दशक में ठंडा ठंडा पानी रैप गाने वाले बाबा सहगल अब गुमनाम हो गए हैं
Nov 23, 2020 10:50 PM
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।