गुरूग्राम में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट की गयी 


गुरूग्राम - हरियाणा। 500 वर्ष के लम्बे सघंर्ष एवं बलिदान के उपरांत  अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हूआ। इस ऐतिहासिक शुभ अवसर पर मंथन जन सेवा समिति हरियाणा के तत्वावधान में राम मंदिर राजीव नगर शिव मंदिर चैक गुरूग्राम में शाम 7ः00 बजे 251 दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्री राम जी को लड्डू का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई गई। आर0पी0 सिंह चैहान प्रदेश मंथन जन सेवा समिति हरियाणा ने अपने संबोधन में  सभी को बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम जन-जन के प्रिय हैं इसलिए पूरे विश्व में भगवान श्री राम पूजनीय हैं। दीप प्रज्वलन में एस0पी0 शर्मा, शिव कुमार चैहान, राज बहादुर परमार, आनंद गुप्ता, राजेश शर्मा, सचिन पाल, कैलाश शर्मा सतीश गुप्ता, हूकमचंद सैनी, पंडित सत्य नारायण, डी0डी0 सोनी इत्यादि मौजूद थे।  
आर0पी0 सिंह चैहान अध्यक्ष मंथन जन सेवा समिति हरियाणा।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।