सी.एम.एस. में कोविड टीकाकरण अभियान आज से

लखनऊ, 4 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपने सभी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों के लिए वृहद टीकाकरण कार्यक्रम सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस पर करवा रहा है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी कल, 5 सितम्बर, रविवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस पर कोविड टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

            श्री शर्मा ने बताया कि डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह भारत सरकार द्वारा बनाई गई वैक्सीन को लगवाकर कोरोना के विरुद्व इस लड़ाई में साथ दें और स्वयं के साथ ही अपने पूरे परिवार को वैक्सीनेशन अवश्य करवायें। डा. गाँधी ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में सी.एम.एस. जिला प्रशासन का सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए हमेशा तैयार है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।