पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सुभाष चिल्ड्रन होम, कानपुर में  बच्चों के साथ दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया 


कानपुर 4 नवंबर 2021: सुभाष चिल्ड्रन होम के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने एडीजी श्री भानु भास्कर, कानपुर जोन, आईजी श्री प्रशांत कुमार, रेंज कानपुर व एसपी श्री अजीत कुमार सिंह के संग धूमधाम से दीपावली पर्व धूमधाम से नौबस्ता कानपुर में मनाया। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने गणेश व लक्ष्मी पूजन कर उनकी आरती उतारी और उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना की।
      इस भव्य कार्यक्रम का आरंभ सुभाष चिल्ड्रन सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चों ने  सभी का  तिलक कर व उनका माल्यार्पण करके तथा स्वागत डांस करके किया। कार्यक्रम के दौरान एडीजी श्री भानु भास्कर व उनकी पत्नी ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।  श्री भानु भास्कर ने इस अवसर पर कहा कि हम हमेशा सुभाष चिल्ड्रन होम के इन बच्चों की मदद करते रहेंगे इसके पश्चात उन्होंने सभी बच्चों को उपहार दिए सभी बच्चों को फल मिठाइयां चाकलेट, लैया-खील, कट्टा, कुरकुरे, फुलझरी तथा राशन का सामान इत्यादि सादर वितरित किया।  
    सभी बच्चे  मिठाईयां व फल प्राप्त करके बहुत ही खुशी का अनुभव किया व बच्चों के साथ दीप जलाकर वा फुलझड़ी जलाकर दीपावली धूमधाम से मनाई। 
    कार्यक्रम के दौरान सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि होम के इन बच्चों के साथ सभी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। साथ ही सभी को भाईचारे का संदेश दिया जाता है ताकि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ सके। आगे उन्होंने बताया कि अगर आप भी ऐसे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो आप सुभाष चिल्ड्रन होम आकर के इन बच्चों के साथ  पर्व  व अपना जन्मदिन मना सकते हैं। आपका हमेशा स्वागत है। 
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशेष अतिथियों व उनके सहयोगीगण सहित सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक श्री कमल कांत तिवारी विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की अध्यक्ष आशा सचान, सुभाष चिल्ड्रन होम की 
अधीक्षिका सुरभि शुक्ला, रूचि सचान, पम्मी देवी, अनीता सचान, सुषमा ज्योति, मुन्नी देवी चाइल्डलाइन कानपुर के  टीम सदस्य अमन पांडे, शुचि अवस्थी, रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर समन्वय गौरव सचान व सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चे उपस्थित रहे। 
www.palworldtimes.com

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।