प्रदीप कुमार सिंह पाल, एडीटर इन चीफ को जयपुर में  अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया 

 


आपने देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। 
लखनऊ 6 दिसम्बर। प्रदीप कुमार सिंह पाल, एडीटर इन चीफ, पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट को जयपुर में उनकी मीडिया एवं शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही अनुकरणीय सेवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। ‘मेरी आइडेंटिटी’ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में शनिवार को मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया जिसमें भारत सहित लगभग 6 देशों के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। 
    समारोह की विशिष्ट अतिथि थाईलैंड की डा. चरनीथसर खानिजोर, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यूनाइटेड नेशन्स पीस कीपर्स फैडरल कोन्सिल (यूएनपीकेएफसी) एवं पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने प्रदीप कुमार सिंह पाल को स्मृति चिन्ह एवं सार्टीफिकेट देकर मंच पर सम्मानित किया। श्री पाल ने अपनी इस अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धि से देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।   
    इस अवसर पर बैकाॅक-दुबई, नेपाल सहित कई देशों की विख्यात 50 विभूतियों को भी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में भारत सहित 11 देशों की विभूतियों की आकर्षक पुस्तिका में छपी बायोग्राफी का विमोचन भी हुआ।  
    समारोह की मुख्य अतिथि बैकाॅक की यूनाइटेड नेशन्स पीस कीपर्स फैडरल कोन्सिल (यूएनपीकेएफसी) की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अपनिता चिना ने कहा कि मेरी पहचान ट्रस्ट की कार्यशैली को देखकर हम प्रतिभाशाली जरूरतमंद एक हजार बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाने की घोषणा करते हैं। 
    ट्रस्ट के डायरेक्टर शेर सिंह बघेला ने कहा कि यह हमारी संस्था का पहला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह है। अवार्ड समारोह में कई देशोें के ऐसे लोगों शिरकत कर रहे हैं जो अपनी प्रतिभा से मानव जाति का अत्यधिक गौरव सारे विश्व में बढ़ा रहे हैं। श्री बघेला ने आगे कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से विश्व एकता तथा विश्व शान्ति की भावना से जनहितैषी कार्यों व जरूरतमंदों को आगे बढाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
    श्री प्रदीप पाल शिक्षा तथा मीडिया के माध्यम से रात-दिन निरन्तर प्रयास करके पारिवारिक एकता द्वारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- जय जगत’ के सार्वभौमिक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।  भारतीय संविधान तथा संस्कृति के प्रति आपका पूर्ण सम्मान तथा विश्वास है। आपका प्रबल विश्वास है कि ईश्वर एक है, धर्म एक है तथा मानव जाति एक है। यह सारा विश्व एक कुटुम्ब के समान है।
        विश्व की सबसे छोटी तथा सशक्त इकाई परिवार है। परिवार एक ईट के समान है। राष्ट्र-विश्व रूपी भवन का निर्माण परिवार रूपी एक-एक ईट को जोड़कर होता है। परिवार रूपी ईट के मजबूत होने से राष्ट्र-विश्व रूपी भवन मजबूत तथा टिकाऊ होता है। प्यार और सहकार से भरा-पूरा परिवार ही धरती का स्वर्ग है। पारिवारिक एकता ही वसुधैव कुटुम्बकम् की आधारशिला है। 
        श्री प्रदीप पाल का मानना है कि अन्धकार का कोई अस्तित्व नहीं होता है। प्रकाश का अभाव ही अन्धकार है। अन्धकार को क्यों धिक्कारे, अच्छा है कि पारिवारिक एकता रूपी एक दीप जलाये। यदि घर में अंधेरा है तो वह लाठी से भागने से नहीं मिटेगा। उसे भगाने के लिए घर में एक छोटा सा पारिवारिक एकता रूपी दीपक जलाने से अंधेरा स्वतः भाग जायेगा।   
    आप वर्तमान में गड़रिया समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्तों जोड़ने का कार्य भी पूरे मनोयोग से कर रहे हैं। पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से भी इस दिशा में हम निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। आप सभी के सहयोग से आगे आपका प्रयास सर्व समाज तक इस विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्तों जोड़ने के अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाना है।  
        21वीं सदी के वर्तमान वैश्विक युग में हम विश्व के प्रत्येक घर को पारिवारिक एकता की डोर से जोड़ने के लिए आप सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हमें समाज के आखिरी घर तक पारिवारिक एकता रूपी दीपक जलाना है। पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने के लिए यथा शक्ति प्रयास करना है। 
    श्री प्रदीप पाल को अपने लगभग 41 वर्षों के मीडिया एवं शैक्षिक अनुभव के आधार पर मानना है कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसके द्वारा विश्व को बदला जा सकता है। वैश्विक कोरोना महामारी ने सारी मानव जाति को अहसास कराया है कि अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं का हल विश्व के सभी देशों को एक वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था का गठन करके निकलना होगा। हमारा विश्वास है कि विश्व गुरू तथा वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति वाला भारत का शीर्ष नेतृत्व ही विश्व में निकट भविष्य में विश्व संसद, विश्व सरकार तथा प्रभावशाली विश्व न्यायालय का गठन समय रहते करेंगा।
   
- संजीव कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार   
वाट्सअप 9415466549
 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।