सैनिक भारती ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा प्राइड आॅफ नेशन अवार्ड से  कोडिंग मास्टर देवांश धनगर सम्मानित


आगरा 30 जनवरी। मानवीय कार्यों के लिए समर्पित सैनिक भारती ह्यूमैनिटी फाउंडेशन, मुम्बई द्वारा ताज नगरी के 11 वर्षीय कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को उसकी विलक्षण प्रतिभा के आधार पर प्राइड आॅफ नेशन अवार्ड से अभी हाल ही में सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1985 में मुम्बई में हेल्थ केयर सेंटर से शुरू हुई है। फाउंडेशन प्रतिभा एंटरप्राइजेज (हर्बल मैन्युफैक्चरिंग) विजन कंसल्टेंसी में फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों, 
विधवा महिलाओं को बहुत कम शुल्क में मदद और प्रशिक्षण देता है। 
    फाउंडेशन ने कई युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी के लिए सूरत, अंबुजा कंपनी भेजा है। फाउंडेशन ने कंसल्टिंग फाइनेंस कंपनी का बहुत बड़ा नाम किया है। मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए फाउंडेशन ने एक ट्रस्ट बनाया है। फाउंडेशन द्वारा मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए एक अस्पताल की स्थापना भी की गयी है।
    उल्लेखनीय है कि देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय तथा 22 राष्ट्रीय पुरूस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल करने का अब तक कीर्तिमान बना चुके हैं। देवांश ने कोडिंग तथा मेन्टल मैथ विषयों की अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते विश्व विख्यात लंदन की संस्था हार्वर्ड वल्र्ड रिकार्डस में हाल ही में अपना नाम दर्ज करके भारत का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। 
    कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को ‘मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट’ द्वारा देश-विदेश की विश्वविख्यात 50 चयनित हस्तियों के साथ विगत 4 दिसंबर, 2021 को होटल क्लार्क आमेर, जयपुर, राजस्थान में सम्मानित किया गया था। 
    महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा कोडिंग मास्टर देवान्श धनगर को 21 जुलाई 2021 को राजभवन, मुम्बई में विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। देवांश धनगर का प्रेरणादायी जीवन वृत्त इस अवसर पर आयोजकों द्वारा प्रकाशित ख्याति प्राप्त पुस्तक ‘शून्य से शिखर तक‘ में भी अन्य महान हस्तियों के साथ छापा गया था। 
    बाल गणितज्ञ देवांश धनगर चलता फिरता कैलक्यूलेटर है। दिवांश के द्वारा बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। वह देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग की शिक्षा दे रहा है। साथ ही दिवांश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग की शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। 
    देवांश बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। इस बालक में विलक्षण तर्क, गणित, कंप्यूटर कोडिंग, प्रोग्रामिंग, पाइथन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आईओटी जैसे कठिन विषयों का समायोजन अविश्वसनीय है। देवांश धनगर पारंपरिक शिक्षा से हटकर अपने पिता द्वारा दीक्षित है। वह कंप्यूटर एवं कोडिंग में अत्यधिक रूचि तथा गहरी समझ रखता है। 
    वह विश्व के मानसपटल पर कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग से अपना अद्भुत नया पथ लिख रहा है। यह नन्हा बालक तीव्र, विलक्षण और मेधावी क्षमताओं युक्त स्वयं में एक सुपर कंप्यूटर है। वह भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का नया आकाश बनाने का जज्बा तथा जुनून रखता है।

- प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार 
वाट्सअप 9839423719 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।