बरारा गांव, आगरा में ‘‘कोर्डिंग मास्टर देवांश धनगर को आशीर्वाद एवं पारिवारिक एकता गोष्ठी’’ का सफल आयोजन हुआ

आगरा, उत्तर प्रदेश फरवरी। पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट, आगरा शाखा, उत्तर प्रदेश तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र द्वारा ‘‘कोर्डिंग मास्टर देवांश को आशीर्वाद एवं पारिवारिक एकता गोष्ठी’’ का आयोजन 6 फरवरी, 2022 को बरारा गांव, जयपुर हाई वे रोड में सफलतापूर्वक किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे देश के प्रसिद्ध साहित्यकार डा. राजेन्द्र मिलन ने गोष्ठी का शुभारम्भ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर तथा पुष्पाजंलि अर्पित करके किया। देश की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती पद्मावती बघेल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके सबको भक्ति भाव से भर दिया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने की प्रेरणा दी। साथ ही महिला जागृति का संदेश दिया।
पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने कोर्डिग मास्टर देवांश धनगर को प्रशंसा पत्र, अंग वस्त्र तथा फूलमालाओं से भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवांश धनगर द्वारा आॅफ लाइन तथा आॅन लाइन बच्चों को भी फूलमालायें पहनाकर तथा पारिवारिक एकता का पम्पलेट देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवियों को भी साफा तथा फूलमालायें पहनाकर सम्मान किया गया।
श्री गिराज देवांश एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपना- अपना बड़े ही आत्मविश्वास से परिचय दिया। साथ ही एक दिन दुनियां बदलूंगा, धरती स्वर्ग बनाऊंगा, विश्व शान्ति का सपना एक दिन सच कर दिखलाऊंगा के उजले उजले संकल्प लिये। उपस्थित बच्चों के नाम इस प्रकार हैं - आदर्श तिवारी, अंश दीक्षित, ललित बघेल, मोहित, शिखा धनगर, कजित पाल धनगर, कनत पाल धनगर, प्रियंका धनगर आदि।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. राजेन्द्र मिलन सहित श्रीमती सुषमा पाल, अशोक धनगर, एन.एस. हिन्दवाल, लाखन धनगर, धर्मेन्द्र बघेल, जितेन्द्र सिंह आदि ने कोर्डिंग मास्टर देवांश तथा उसके सभी प्रतिभाशाली छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी ने पारिवारिक एकता के विचार को इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
प्रदीपजी पाल, एडिटर इन चीफ सत्संग का संचालन बड़े ही प्रभावशाली ढंग करते हुए कहा कि देवांश अपनी विलक्षण प्रतिभा से देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ा रहा है। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय समस्या है - परिवारों का टूटना। अगर परिवार बचे तो देश तथा विश्व बचा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें ईश्वरीय कार्य समझकर संसार में मनुष्यता को बचाना है। हवा में आक्सीजन बचाना है। जीवन के लिए बुनियादी चीजें को बचाना है। आइये, हम सब नव वर्ष 2022 में उजले उजले संकल्पों व उम्मीद के साथ आगे बढ़े।
युवा सहयोगी मीडिया प्रभारी तथा कैमरामेन बृजेश सिंह बघेल ने पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। साथ ही विशेषकर युवाओं से इस अभियान से तन, मन तथा धन से जुड़ने का आमंत्रण दिया।
गोष्ठी के अन्त में लाखन धनगर ने सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करते हुए श्री गिराज देवांश एकेडमी के माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी बच्चों के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
अन्त में सभी को पारिवारिक एकता की पुस्तक/पर्चा, मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र की प्रतियां भेंट की गयी।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।