कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को मध्य प्रदेश में 27 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के विराट अभिनन्दन समारोह में सम्मानित किया जायेगा

 

आगरा, उत्तर प्रदेश 22 फरवरी। विलक्षण प्रतिभा के धनी कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को राष्ट्रीय स्तर के विराट अभिनन्दन समारोह में सम्मानित करने के लिए विशेष रूप से मध्य प्रदेश सादर आमंत्रित किया गया हैं। ताज नगरी आगरा के बरारा गांव के देवांश को यह विराट सम्मान इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय, बालाघाट, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व के 20वें महाभव्य अनुष्ठान समारोह में दिया जायेगा। यह समारोह 27 फरवरी, 2022 को इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, संग्रहालय तिराहा, बालाघाट में आयोजित हैं। 
    इस 20वें महाभव्य अनुष्ठान समारोह में नई शिक्षा नीति-2020 विषय पर पुरातत्व साहित्य संगोष्ठी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, गंगोत्री वार्षिक पत्रिका एवं अन्य पत्र-पत्रिकाओं का विमोचन, अतिथियों के विचार मंथन आदि के भव्य कार्यक्रम भी आयोजित हैं। 11 वर्षीय देवांश धनगर की विलक्षण उपलब्धियों को आयोजकों द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका में विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है। 
    उल्लेखनीय है कि कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को ‘मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट’ द्वारा देश-विदेश की विश्वविख्यात 50 चयनित हस्तियों के साथ विगत 4 दिसंबर, 2021 को होटल क्लार्क आमेर, जयपुर, राजस्थान में सम्मानित किया गया था। देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय तथा 21 राष्ट्रीय पुरूस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल करने का अब तक कीर्तिमान बना चुके हैं। 
    महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा कोडिंग मास्टर देवान्श धनगर को 
21 जुलाई 2021 को राजभवन, मुम्बई में विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। देवांश धनगर का प्रेरणादायी जीवन वृत्त इस अवसर पर आयोजकों द्वारा प्रकाशित ख्याति प्राप्त पुस्तक ‘शून्य से शिखर तक‘ में भी अन्य महान हस्तियों के साथ छापा गया था। 
    बाल गणितज्ञ देवांश धनगर चलता फिरता कैलक्यूलेटर है। दिवांश के द्वारा बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। वह देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग की शिक्षा दे रहा है। साथ ही दिवांश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग की शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। 
    देवांश बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। इस बालक में विलक्षण तर्क, गणित, कंप्यूटर कोडिंग, प्रोग्रामिंग, पाइथन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आईओटी जैसे कठिन विषयों का समायोजन अविश्वसनीय है। देवांश धनगर पारंपरिक शिक्षा से हटकर अपने पिता द्वारा दीक्षित है। वह कंप्यूटर एवं कोडिंग में अत्यधिक रूचि तथा गहरी समझ रखता है। वह विश्व के मानसपटल पर कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग से अपना अद्भुत नया पथ लिख रहा है। यह नन्हा बालक तीव्र, विलक्षण और मेधावी क्षमताओं युक्त स्वयं में एक सुपर कंप्यूटर है। वह भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का नया आकाश बनाने का जज्बा तथा जुनून रखता है।

- प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार 
वाट्सअप 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।