
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रदेश में गहमागहमी जारी है। सभी दलों ने चुनाव में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाने व जारी करने का काम शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिये भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा द्वारा रविवार को जारी इस सूची में मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आर.के. सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।