
शिमला मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के खाने बनाने में किया जाता है। इसमें फैट बहुत कम मात्रा में होता है। यह कई बीमारियों का इलाज करता है। इसमें बीटा क्रिप्टोक्सैन्थिन, जेक्सैंथिन, ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसी बीच आज आपको शिमला मिर्च के फायदे बताने जा रहे हैं।
वेट कम करता है
शिमला मिर्च में ज्यादा फाइबर होता है। जिस कारण आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। इसे आप पौष्टिक आहार के तौर पर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन बी 6 पाया जाता है।
दिल के लिए फायदेमंद
इसमें लाइकोपीन एक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, जो कि दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो होमोसिस्टीन के लेवल को कम करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी कम होते हैं,जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।
आंखों के लिए होता है अच्छा
यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। शिमला मिर्च ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होता है। जो रेटिना को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।