घुमंतु अर्ध घुमंतु कोर कमेटी जिला शाजापुर की द्वितीय बैठक शुजालपुर के रानोगंज स्थित परिसर में आयोजित

आज मकर संक्रान्ति पर्व पर घुमंतु अर्ध घुमंतु कोर कमेटी जिला शाजापुर की द्वितीय बैठक शुजालपुर के रानोगंज स्थित परिसर में आयोजित की गई, जिसमे मुख्यता प्रमाण पत्र सहित समाज की छात्रावास निर्माण के लिए भी सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रशासकीय जिला समिति के सदस्य श्री जगदीश जी धनगर ने ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनवाने वा जनजाति विभाग से  समाज कल्याण हेतु सहयोग लेने की बात कही ।     जिला प्रभारी रामसिंह जी धनगर ने मुख्य विषयो के समाधान पर विस्तृत चर्चा की।                                        

        इस अवसर पर जिला कोर कमेटी के वरिष्ठ शंकर लाल धनगर, सुभाष सिंह धनगर,हेमंत धनगर,पारस जी पटेल,राहुल धनगर(झोकर) भारत धनगर (कनार्दी) संतोष जी सरपंच, डा.सूनेर जी धनगर,ब्रजकिशोर धनगर, राहुल धनगर,अखिलेश धनगर,कमलसिंह जी आदि उपस्थित थे।    

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।