90 साल बाद करवाचौथ पर लग रहा शिवयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

4 नवंबर 2020 दिन बुधवार को सौभाग्यवती महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत करेंगी। इस बार यह व्रत अमृत सिद्धि योग एवं शिव योग में रहेगा।

पंडित भारत भूषण के मुताबिक बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। 4 नवंबर को 28 योगों में शिव योग आ रहा है जो कि पिछले 90 साल बाद करवाचौथ पर लग रहा है। शिव का अर्थ कल्याणकारी हाेता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए कल्याणकारी और उनके पति काे दीर्घायु देने वाला हाेगा।

करवाचाैथ पर महिलाएं सुबह से ही व्रत रखकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। अपने घर की बड़ी महिलाओं, सास अथवा जेठानी आदि से करवाचौथ की कहानी सुनती हैं। शाम को महिलाएं भोजन आदि का बायना निकालकर अपनों से बड़ी महिलाओं को देती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। वेस्ट यूपी में इस त्योहार पर महिलाएं करवा चौथ की सामूहिक कथा भी सुनती हैं।

करवा चौथ के पूजन का मुहूर्त
बुधवार 4 नवंबर को दिन में 1:30 बजे से 3:00 बजे तक कुंभ लग्न ( स्थिर लग्न ) बहुत शुभ माना गया है। इसके पश्चात 4:30 बजे से और शाम 6:00 बजे तक महिलाएं करवा चौथ की कहानी सुनकर पुण्य पा सकती है।

इस समय उदय होगा चंद्र

4 तारीख को शाम को 8 बजकर 14 मिनट पर चन्द्र उदय होगा। प्रातः काल से व्रती महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर उन्हें जल का अर्घ्य देकर अपने पति के दर्शन करेंगी और पैर छू-कर आशीर्वाद लेंगी। इसके पश्चात घर के बड़े सदस्यों के पैर छूकर के आशीर्वाद लेती हैं।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।