महिला जागरूकता अभियान के तहत दुव्र्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं

महिला जागरूकता अभियान के तहत दुव्र्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं
आगरा 18 मई। महिला जागरूकता अभियान के तहत डी.बी.एस.एस, खालसा इंटर कालेज, प्रतापपुरा, आगरा में थाना रकाबगंज एंटीरोमियो टीम श्री महेश चंद्र व लेडी कास्टेबल प्रियंका जी व अन्य द्वारा विद्यालय की छात्राओं को महिला जागरूकता के लिए 18 मई 2023 को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए कहा गया कि बेटियों के साथ छेड़खानी, हिंसा व अन्य कोई घटना होने पर वो बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं अपने साथ हो रहे दुव्र्यवहार को न छुपाएं उसके खिलाफ आवाज उठाएं। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती पद्मावती बघेल का विशेष सहयोग रहा। 
भवदीय - प्रदीप पाल, वरिष्ठ पत्रकार  

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।