लखनऊ, 10 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) का पाँच सदस्यीय छात्र दल स्पेन में आयोजित 15-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग में कई देशों के छात्र दलों ने प्रतिभाग कर शांति शिक्षा के प्रमुख बिन्दुओं विभिन्नता, विद्रोह समाप्ति, मानवाधिकार एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंन्ट आदि अनेक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा, विभिन्न देशों के छात्रों ने सांस्कृतिक विविधता, भाषा की समस्या, राजनीतिक विचारधारा आदि के संदर्भ में समन्वय बनाने के तौर-तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग का आयोजन इंग्लैण्ड की चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज संस्था (सी.आई.एस.वी.) के तत्वावधान में 25 जुलाई से 8 अगस्त तक स्पेन के शहर सेंटेंडर में किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे छात्रों में ओजस प्रजापति, अब्दुल्लाह खान, अवनि गुप्ता एवं आयशा जहरा शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय विद्यालय के शिक्षक श्री अरूण शर्मा ने किया।स्पेन से लौटे छात्रों ने अपने अनुभवांे के बारे में बड़े ही उत्साह से बताते हुए कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग में विभिन्न देशों के छात्रों के बीच सम-सामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई शान्ति-शिक्षा की विचारधारा को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया गया। इसी मीटिंग में हमने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश विभिन्न देशों से आये बच्चों के द्वारा विश्व भर में पहुँचाने का प्रयास किया।
Social
-
अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित
Jul 3, 2024 07:22 PM -
सी.एम.एस. के 22 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Jul 2, 2024 07:51 PM -
उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 79,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप
Jul 1, 2024 08:30 PM -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन
Jun 29, 2024 09:17 PM
-
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
May 11, 2024 07:55 PM -
मेरी मात अहिल्याबाई तुम सम कोई नारी नाहीं
Jun 24, 2024 03:32 PM -
सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें
May 8, 2024 08:15 PM
मनोरंजन
-
इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा नया घर, लाखों में नहीं करोड़ो में है कीमत
Jan 5, 2021 10:44 PM -
स्विमिंग पूल में योगा कर मलाइका ने किया योगा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान
Jan 4, 2021 10:56 PM -
ल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन
Dec 4, 2020 10:53 PM -
90 के दशक में ठंडा ठंडा पानी रैप गाने वाले बाबा सहगल अब गुमनाम हो गए हैं
Nov 23, 2020 10:50 PM
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।