"अमरलेख" साहित्यिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय मंच इटावा उत्तर प्रदेश, आयोजक अमर पाल पाल, उन्नाव, द्वारा संस्था

दिनांक 31/05/2024 को 18वीं शताब्दी की मालवा राज घराने की राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 299 वीं जयंती "अमरलेख" साहित्यिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय मंच इटावा उत्तर प्रदेश, आयोजक अमर पाल पाल, अकबरपुर पाटन उन्नाव, द्वारा संस्था अध्यक्ष डॉ राम प्रकाश 'पथिक' कासगंज की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें गोपाल बघेल 'मधु' कनाडा, संरक्षक राजेन्द्र 'मिलन' आगरा, सचिव डॉ संगीता पाल जौनपुर,  पटल प्रभारी अंजना सिंहा रायगढ़ छ०ग०, सहित कवि गणों ने "गूगल मीट ऐप" से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि दादा गोपाल बघेल 'मधु' कनाडा के साथ साथ पद्माक्षी शुक्ल 'अ‌क्षि', पूनम 'राज', रामकुमारी मेरठ, राज 'कलानवी', सरोज बघेल, अंजना सिंहा, डॉ संगीता पाल,  डॉ जगदीश नारायण गुप्ता 'जगदीश', डॉ अशोक पाल, सोनू पाल, पवन पाल,  रविशंकर यादव, डॉ सुशीला पाल, नें काव्यपाठ किया। हालांकि संस्था के संस्थापक_रवि पाल "खामोश"  व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित न हो सके। संचालन _ अमर पाल पाल उन्नाव ने किया। आभार डॉ राम प्रकाश 'पथिक' कासगंज ने किया।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।