सृष्टि बनी बेमिसाल ......सामाज सेवा के नेक कार्यों के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में सृष्टि को सम्मानित भी किया

समाजसेवा की एक मिसाल। सृष्टि बनी बेमिसाल। राष्ट्रपति ने भी किया था सेवा के लिए  सम्मानित। सामाज सेवा के नेक कार्यों के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में सृष्टि को सम्मानित भी किया था। 
किसी की पहचान उसके नाम से नही बल्कि उसके काम से बनती है। समाजसेवा की एक बेमिसाल बेटी से आपको मिलाने जा रहे हैं। समाज सेवा करने के साथ नन्ही सृष्टि का इस क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड भी बना है। रिकॉर्ड गर्ल, तिरंगा गर्ल, गुल्लक गर्ल, गुलाब गर्ल, गमछा गर्ल, बेबी गर्ल, ना जाने और कितने नामो से पहचानी जाती है। सृष्टि गुलाटी पुत्री प्रिया प्रवीन गुलाटी जवाहर कॉलोनी निवासी फ़रीदाबाद हरियाणा की एक प्रतिभाशाली और संस्कारी बेटी है। सृष्टि गुलाटी डी.सी.मॉडल.सीनियर. सेकडरी स्कूल सेक्टर 9 फ़रीदाबाद हरियाणा में तीसरी कक्षा की होनहार छात्रा है। इस बेटी के नाम ऐसी अनेक उपलब्धियां है जिनसे माता पिता को गर्व महसूस होता हैं। ऐसी ही विशेष उपलब्धियों से आपको परिचित करते है। 
अनोखी उपलब्धि
सृष्टि की अनोखी उपलब्धि आसाधारण है। सृष्टि के नाम देश की सबसे कम उम्र की आनरेरी कोजा डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मान प्राप्त का भी अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टि भारत और विश्व की सबसे कम उम्र की बालिका है। अपने विश्व रिकॉर्ड, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध सृष्टि को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा आनरेरी कोजा एमबीआर आनरेरी डॉ की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया है। 
विश्व रिकॉर्ड
नन्ही सृष्टि गुलाटी के नाम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जैसे नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, बेबी शो, फ़ैशन शो, बेबी ओलिम्पिक के अतिरिक्त सांस्कृतिक, सामाजिक ओर आध्यात्मिक आदि कार्यो में भाग लेकर सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है। सृष्टि के नाम 810 प्रमाण पत्र, 120 अवार्ड,100 ट्रॉफी ओर 41मेडल है। यह रिकॉर्ड 2019 में बना था और अभी तक कायम है। सृष्टि गुलाटी का सबसे कम 7 वर्ष की उम्र मे आनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड क्रेडेंस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी दर्ज है। सृष्टि गुलाटी का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, क्रीडेंस बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड, फॉरेवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि सभी मे दर्ज है।  
बेमिसाल सेवा की अनोखी सृष्टि। समाजसेवा के महत्वपूर्ण कार्य
सृष्टि को सेवा कार्यो को करने की प्रेरणा अपनी माता प्रिया गुलाटी से मिली। सृष्टि के पिता स्वयं एक रक्तवीर समाजसेवी है। उनको देखकर भी सृष्टि के मन मे सेवा की भावना प्रबल हुई। सृष्टि ने सामाजिक क्षेत्र में बहुत ही कुशलतापूर्वक और अद्धभुत कार्य किए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में नन्ही सृष्टि गुलाटी ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सृष्टि ने अपने 5 वे जन्म दिवस के अवसर पर 1000 मास्क वितरित कर प्रथम बार अपने पिता के सानिध्य में समाज सेवा का कार्य प्रारंभ किया। इसके पश्चात नन्ही सृष्टि द्वारा समय समय पर सेवा के अनेक कार्य किए गए। सृष्टि द्वारा कोरोना  समय पर जरूरतमंद लोगो के लिए 1000 मास्क वितरित किए गए। जरूरतमंद महिलाओ ओर किशोरियों के लिए 1800 सैनिटरी पैड , स्लम क्षेत्र के बच्चो में शिक्षा की अलख जागृत करने के लिए 2000 लेखन सामग्री , 2 महीने से 2 साल तक के छोटे बच्चों के लिए 2500 बेबी डाइपर, बच्चो के मन में बचत की भावना जागृत करने और मिट्टी से बने सामान के प्रयोग हेतू 200 मिट्टी की गुल्लके प्रदान की गई। अपने आस पास के क्षेत्र में *मिट्टी से बने 250 पक्षियों के सकोरे परिंडे वितरित किए गए। स्लम क्षेत्र के छोटे-बड़े बच्चो को भरी सर्दी में 200 जोड़ी जुराबें दी गई। अपने विद्यालय में 1100 तुलसी जी के पौधे, नन्हे नवजात बच्चों को 100 बेबी किट आदि वितरित की है। भरी गर्मी में लोगों को प्यास लगती है इसके लिए ठंडे पानी के सहयोग हेतू 50 पानी के मटके भी वितरित किए। गीता जयंती के शुभ अवसर पर अपने विद्यालय में और वृद्ध आश्रम मे 151 श्री मदभगवाद गीता वितरित की। सृष्टि द्वारा राम मंदिर बनने की अपार  खुशी में अनेक मंदिर परिसर मे,पुलिस कर्मीयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 501 श्री हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया। अनेकों बार सर्दी के मौसम मे गर्म 100 गर्म कम्बलो और गर्म वस्त्रो का भी वितरण भी किया गया। मजदूर दिवस के दिन गरीब रिक्शा चालको को 150 गमछे, 100 पानी और जूस की बोतले वितरित की, सृष्टि द्वारा फरीदाबाद हरियाणा में मातृ दिवस पर वृद्ध आश्रम में 50 गुलाब के पुष्प, 50 रुमाल और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। सृष्टि द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर अनेक स्थानों, पुलिस अधिकारीयो, न्यायाधीश व आम जनमानस के मध्य 6000 राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए। बिटिया रानी सृष्टि द्वारा अपने वीडियो जनसंदेश के माध्यम से भी लोगो को रक्तदान करने, मतदान करने, गीला सूखा कचरा अलग करनें, साफ-सफाई, पोधारोपण करने ओर पर्यावरण के लिए भी लोगो को जागरूक करती हैं। सृष्टि द्वारा पर्यावरण की सेवा में योगदान हेतू अभी तक 3000 पौधारोपण भी किए गए हैं। इन सभी जन सेवाओ के कारण सृष्टि अनेक बार बड़े मंच पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल ओर अनेक सरकारी अधिकारियों द्वारा भी सम्मान प्राप्त कर चुकी है। 

विशेष उपलब्धि
सृष्टि गुलाटी की अभी तक एक विशिष्ट उपलब्धि है करंट अफेयर्स में सृष्टि का नाम आना। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा की पहली ऐसी बेटी है जिसका नाम लगातार 3 साल 2021, 2022, 2023 से हरियाणा के करंट अफेयर्स बुक में प्रकाशित हो रहा है। सृष्टि के नाम का प्रश्न भिवानी से प्रकाशित एकलव्य क्लासेज की पुस्तक में प्रकाशित हुआ है । यह पुस्तक पूरे हरियाणा में प्रकाशित की जाती है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।