28 जुलाई - विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विशेष लेख

इस पृथ्वी ग्रह की प्रकृति संरक्षण का दायित्व सभी विश्ववासियों का है

ताकि हमारी गलतियों की सजा अगली पीढ़ियों को झेलना पड़े!

- प्रदीप कुमार सिंह, लखनऊ 

            वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रही हैं। विलुप्त होते जीव-जंतु और वनस्पति की रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेना ही इसका उद्देश्य है। जल, जंगल और जमीन इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है। विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जहाँ यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में हों। भारत देश जंगल तथा वन्य जीवों के लिए प्रसिद्ध है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। वस्तुतः प्रकृति के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है, अन्यथा धरती का जीवन-चक्र भी एक दिन समाप्त हो जायेगा। प्रकृति की संरचना के अनुकूल प्रत्येक जीव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे पर आश्रित हैं। यदि इनमंे से किसी का भी क्षरण हो जाता है, तो उसका प्रभाव संपूर्ण पर्यावरण पर पड़ता है। प्रकृति संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाली विश्व की महान हस्तियों की मानव जाति सदैव ऋणी रहेगी। कुछ महान हस्तियाँ के विवरण इस प्रकार हैं:-

            ‘विकासवादके पिता श्री चाल्र्स राबर्ट डार्विन एक प्रकृतिवादी थे, जिन्होंने संसार के लिएविकासवाद् का सिद्धांतदिया। यह प्राकृतिक चयन और सर्वश्रेष्ठ की उत्तरजीविता का नियम है। डार्विन ने धैर्यपूर्वक बीस वर्षो तक कार्य करने के पश्चात कोई भी चीज जैसी दिखे, वैसी मानने से इंकार कर दिया। उनका उत्सुक मस्तिष्क प्रत्येक वस्तु का विवरण चाहता था। डार्विन ने साबित किया कि दूसरे जानवरों की तरह मानव की विकास यात्रा लाखों वर्षो में अपने पूर्वजों से अविकसित अवस्था से होते हुए वर्तमान अति विकसित अवस्था तक पहुंची है।

            भारत के पौधों में जीवन के खोजकर्ता श्री जगदीश चंद्र बोस एक प्रतिष्ठित भारतीय वैज्ञानिक थे। वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने यह साबित किया कि पौधों और धातुओं में भी जीवन होता है। बाद में श्री बोस ने भौतिकी के बजाय धातुओं का अध्ययन प्रारंभ किया और फिर पौधों का। उन्होंने एक अत्यधिक संवेदनशीलकोहेररउपकरण की रचना की। यह उपकरण रेडियो तरंगों को खोज सकता था। इसके द्वारा उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि धातुओं में भी भावनाएं और स्मरण-शक्ति होती है। उन्होंने पौधों के स्पंदन को रिकार्ड करने के लिये एक उपकरण की खोज की और इसे पौधे से जोड़ दिया।

            डा सलीम अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी, वन्यजीव संरक्षणवादी और प्रकृतिवादी थे। डा. अली देश के पहले ऐसे पक्षी विज्ञानी थे जिन्होंने सम्पूर्ण भारत में व्यवस्थित रूप से पक्षियों का सर्वेक्षण किया और पक्षियों पर ढेर सारे लेख और किताबें लिखीं। उनके द्वारा लिखी पुस्तकों ने भारत में पक्षी-विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों के मद्देनजर उन्हेंभारत का बर्डमैनके रूप में भी जाना जाता है। उनके कार्यों और योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें सन् 1958 में पद्म भूषण और सन 1976 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। डा. अली ने राजस्थान केभरतपुर पक्षी अभयारण्यके गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंनेसाइलेंट वैली नेशनल पार्कको बर्बादी से बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

            श्री जान मुइर (1838-1914) जिसे जाॅन आफ माउंटेंस और नेशनल पार्कस के पिता के रूप में भी जाना जाता है, एक प्रभावशाली स्काटिश-अमेरिकन थे। प्रकृतिवादी, लेखक, पर्यावरण दार्शनिक, ग्लेशियोलाजिस्ट और संयुक्त राज्य अमेरिका में जंगल के संरक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं। मुइर एक पारिस्थितिक विचारक, राजनीतिक प्रवक्ता और धार्मिक व्यक्ति होने के लिए प्रसिद्ध थे जिनके लेखन अनगिनत व्यक्तियों के लिए प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु प्रभावशाली मार्गदर्शक बन गए।

            सुश्री गौरा देवी के नेतृत्व में उत्तराखंड के जंगलों को वन माफिया से बचाने के लिए 1970 की शुरूआत में गढ़वाल के ग्रामीणों ने अहिंसात्मक तरीके से एक अनूठी पहल करते हुए पेड़ों से चिपककर हजारों-हजार पेड़ों को कटने से बचाया। यह अनूठा आंदोलनचिपको आंदोलननाम से प्रसिद्ध हुआ था। यह आंदोलन वर्तमान उत्तराखंड के चमोली जिले के हेंवलघाटी से गौरा देवी के नेतृत्व में शुरू होकर टिहरी से लेकर उत्तर प्रदेश के कई गांवों में इस कदर फैला कि इसने वन माफिया की नींद उड़ा दी।

            श्री सुन्दरलाल बहुगुणा प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता थे। इन्हें सन 1984 के राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्व भर में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हो गए। श्री सुंदरलाल बहुगुणापर्यावरण गांधीके नाम से भी जाने जाते है। चिपको आंदोलन की सफलता के बाद पर्यावरण की रक्षा के लिए सुंदरलाल बहुगुणा ने टिहरी बांध के विरोध में अपने स्वर बुलंद कर दिये थे।

            नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सुश्री वंगारी मथाई केन्याई पर्यावरणविद् और राजनीतिक कार्यकर्ता थीं। यह महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली महान महिला के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने अमेरिका और कीनिया में उच्च शिक्षा अर्जित की। 1970 के दशक में मथाई ने ग्रीन बेल्ट आंदोलन नामक गैर सरकारी संगठन की नींव डालकर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के अधिकारों की ओर ध्यान दिलाया। 2004 में लोक कल्याण के सतत कार्यों की वजह से वह नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली अफ्रीका महिला और पहली पर्यावरणविद् बनी।

            सुश्री मेधा पाटकर एक भारतीय पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समाज सुधारक है। मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक के नाम से भी जानी जाती है। नर्मदा नदी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा गुजरात में से बहकर अरेबिअन समुद्र तक पहुँचती हैं। इस नदी पर काफी सारे छोटे बांध एवं सरदार सरोवर बांध को बनाने की अनुमति सरकार ने दी थी। इस कारण से हजारांे आदिवासियों तथा किसानों का भी नुकसान हो रहा था। आदिवासियों का विस्थापन हो रहा था और उसके लिये उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा था। पाटकर उन लोगों में से एक थी जिसने इस अन्याय के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ी थी।

            श्रीमती मेनका गांधी प्रसिद्ध राजनेत्री, जानी-मानी पर्यावरणवादी एवं पशु-अधिकारवादी हैं। उन्हांेने अनेकों पुस्तकों की रचना की है तथा उनके लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रायः आते रहते हैं। वह भारत की एक अनुभवी सांसद है तथा केन्द्रीय सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी है। भारत में पशु-अधिकारों के प्रश्न को मुख्यधारा में लाने का श्रेय श्रीमती मेनका गांधी को ही जाता है। सन 1992 में उन्हांेने पीपल फार अनिमल्स नामक एक गैर-सरकारी संगठन आरम्भ किया जो पूरे भारत में पशु आश्रय चलाता है।

            विश्व-विख्यात पर्यावरणविद् एवं नवधान्य की संस्थापक-निदेशक, डा. वंदना शिवा जैविक खेती पर ज्यादा जोर देती हैं और देश भर के किसानों को जागरूक कर रही हैं। देहरादून में जन्मीं 58 साल की डा. वंदना शिवा ने पर्यावरण पर दो दर्जन किताबें लिखी हैं। 1970 में वंदना शिवा चिपको आंदोलन से जुड़ी थीं। उसके बाद तो पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई और वंदना शिवा एक दूसरे के पर्याय बन गए। डा. वंदना को भारत में कई जैविक अभियान शुरू करने का श्रेय जाता है। वंदना ने नेटिव सीड्स (मूल बीज) को बचाने और जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 1987 में नवधान्य नामक संगठन की स्थापना की थी।

            सुश्री सुनीता नारायण भारत की प्रसिद्ध पर्यावरणविद् है। सुनीता नारायण सन 1982 से विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र से जुड़ी हैं। वर्तमान में वह केंद्र की निदेशक हैं। वे पर्यावरण संचार समाज की निदेशक भी हैं। वे डाउन टू अर्थ नाम की एक अंग्रेजी पत्रिका भी प्रकाशित करती हैं जो पर्यावरण पर केंद्रित है। वे हरित राजनीति और अक्षय विकास की महान समर्थक हैं। सन 2005 में भारत सरकार ने उन्हंे पद्मश्री से अलंकृत किया। प्रकृति से प्यार करने वाली सुनीता नारायण को इंग्लैण्ड की पत्रिका ने अगस्त 2010 में दुनिया भर में मौजूद सर्वश्रेष्ठ 100 बुद्धिजीवियों की श्रेणी में शामिल किया है।

            ग्रीन मैन के नाम से विख्यात हरित ऋषि श्री विजय पाल बघेल का मानना है कि पर्यावरण और जीवन का अनोखा संबंध है। पर्यावरण का ध्यान रखना हर किसी की जिम्मेदारी और अधिकार होना चाहिए। विशेषकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया हुआ है। वह अपने जीवन मंे अब तक देश और दुनिया में पांच करोड़ से अधिक पेड़ लगाकर गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। हरित ऋषि जी प्रकृति से इतना अधिक जुड़

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।