
मुंबई। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार विस्फोटक सामग्री मिली है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया (Antilia) के बाहर संदिग्ध कार से जो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है वो जिलेटिन स्टिक (Gelatin Stick) हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस (Mumbai), डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता सहित एटीएस (ATS) की टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि एटीएस इस मामले में आतंकी एंगल पर भी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी के घर (Mukesh Ambani House) एंटीलिया के बाहर एक ग्रीन कलर की स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन स्टिक मिली हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आपको बता दें कि जिलेटिन स्टिक्स वही विस्फोटक (Explosive) हैं, जिनसे बीते दिनों कर्नाटक के शिवमोगा और और चिकबल्लापुर में धमाके हुए थे। दरअसल जिलेटिन स्टिक्स एक विस्फोटक सामग्री मानी जाती है और जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल तौर पर होता है। अब पुलिस जांच कर रही है कि यह कार किसकी है और जिलेटिन किस मकसद से लाई गई थीं।
पुलिस को अंदेशा है कि जिलेटिन स्टिक से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश थी, क्योंकि यह एक विस्फोटक सामग्री है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास संदिग्ध कार में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि जिलेटिन स्टिक्स को केमिकल प्रोसेस के बाद बनाया जाता है और यह एक्सप्लोसिव है। इसका आविष्कार अल्फ्रेड नोबल द्वाया किया गया था। अल्फ्रेड नोबल एक रसायन शास्त्री थे। आपको यह भी बता दें कि इसका असली नाम जिलिग्नाइट है। कर्नाटक के चिकबल्लापुर में दो दिन पहले ही जिलेटिन स्टिक में धमाका हुआ था। इस वजह से छह लोगों की मौत हुई थी।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।