उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल महारैली आयोजित हुई 

 

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: अप्रैल। भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा महर्षि कश्यप जी एवं गुहराज निषाद जी की जयंती के शुभ अवसर पर विशाल महारैली का आयोजन क्रिस्चियन मैदान, मैनपुरी में हुआ। इस महारैली को मुख्य रूप से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर, भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
श्री प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व राज्य मंत्री डा. अरविंद राजभर, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूराम पाल, भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम करण कश्यप, भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर श्री विकास सिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश सरकार डा. महेश चंद्रा प्रजापति ने सम्बोधित किया। 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।