लखनऊ, 25 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण पर लखनऊ पधारे 27 देशों के 300 से अधिक संगीतकार प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को दर्शाती विधानसभा की खूबसूरती देख अभिभूत हो गये। इस अवसर पर सभी 300 विदेशी संगीतकारों ने सामूहिक फोटो भी खिंचवाये। इसके बाद, ये सभी विदेशी मेहमान संगीतकार बड़ा इमामबाड़ा व लखनऊ की अन्य ऐतिहासिक इमारतों को देखने गये। विभिन्न देशों के ये संगीतकार इण्टरनेशनल आर्केस्ट्रा ‘कार्मिना बुराना’ की प्रस्तुति हेतु लखनऊ पधारे हैं, जो आगामी 28 अक्टूबर, शनिवार को सायं 6.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में विश्व स्तरीय संगीतमय प्रस्तुति से लखनऊवासियों को रोमांचित करेंगे। यह अन्तर्राष्ट्रीय संगीत समारोह इण्डिया नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा, फिलहार्मोनिक वियना आर्केस्ट्रा, आस्ट्रिया, एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (ए.बी.आर.एस.एम.), लंदन एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न देशों से पधारे ये अतिथि संगीतकार आज लखनऊ भ्रमण पर निकले और बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा आदि ऐतिहासिक स्थलों को देखने गये और लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को नजदीक से अनुभव किया।
Social
-
अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित
Jul 3, 2024 07:22 PM -
सी.एम.एस. के 22 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Jul 2, 2024 07:51 PM -
उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 79,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप
Jul 1, 2024 08:30 PM -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन
Jun 29, 2024 09:17 PM
-
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
May 11, 2024 07:55 PM -
मेरी मात अहिल्याबाई तुम सम कोई नारी नाहीं
Jun 24, 2024 03:32 PM -
सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें
May 8, 2024 08:15 PM
मनोरंजन
-
इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा नया घर, लाखों में नहीं करोड़ो में है कीमत
Jan 5, 2021 10:44 PM -
स्विमिंग पूल में योगा कर मलाइका ने किया योगा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान
Jan 4, 2021 10:56 PM -
ल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन
Dec 4, 2020 10:53 PM -
90 के दशक में ठंडा ठंडा पानी रैप गाने वाले बाबा सहगल अब गुमनाम हो गए हैं
Nov 23, 2020 10:50 PM
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।