लखनऊ, 13 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र सुन्दरम सिंह ने मसूरी में आयोजित रीजनल शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही, सी.एम.एस. राजाजीपुरम ने इस प्रतियोगिता की चैम्पियनशिप भी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस होनहार शूटर ने शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुन्दरम के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।
Social
-
अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित
Jul 3, 2024 07:22 PM -
सी.एम.एस. के 22 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Jul 2, 2024 07:51 PM -
उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 79,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप
Jul 1, 2024 08:30 PM -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन
Jun 29, 2024 09:17 PM
-
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
May 11, 2024 07:55 PM -
मेरी मात अहिल्याबाई तुम सम कोई नारी नाहीं
Jun 24, 2024 03:32 PM -
सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें
May 8, 2024 08:15 PM
मनोरंजन
-
इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा नया घर, लाखों में नहीं करोड़ो में है कीमत
Jan 5, 2021 10:44 PM -
स्विमिंग पूल में योगा कर मलाइका ने किया योगा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान
Jan 4, 2021 10:56 PM -
ल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन
Dec 4, 2020 10:53 PM -
90 के दशक में ठंडा ठंडा पानी रैप गाने वाले बाबा सहगल अब गुमनाम हो गए हैं
Nov 23, 2020 10:50 PM
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।