लखनऊ, 5 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के वाइस-प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन ने लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को सम्बोधित करते हुए बॉल लाइटनिंग की रोचक व सारगर्भित जानकारियों से रूबरू कराया। इंग्लैण्ड के इंपीरियल कालेज से पधारे डा. रोजर 14वें टी.पी. पांड्या मेमोरियल लेक्चर में बोल रहे थे, जिन्हें बतौर वक्ता विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया था। व्याख्यानमाला का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के संयोजकत्व में हुआ। ‘बॉल लाइटनिंग’ विषय पर अपने सारगर्भित संबोधन में डा. रोजर डेविड किंगडन ने इस प्राकृतिक घटना को विस्तार से समझाया और इसके रोचक व वैज्ञानिक पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया, जिससे छात्रों का काफी ज्ञानवर्धन हुआ। डा. रोजर ने बिजली गिरने से उत्पन्न सिलिकॉन वाष्प की भूमिका पर अपनी परिकल्पना दी, साथ ही सैद्धांतिक गणना द्वारा प्रकृति के इस अद्भुद करिश्मे पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने डा. रोजर से कई सवाल भी पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और छात्रों को एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले, लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के हेड प्रो. एन.के. पांडे एवं प्रो. आर.के. शुक्ला और प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने डा. रोजर डेविड किंगडन एवं उनकी पत्नी प्रो. गीता गाँधी किंगडन का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन डा. अतुल श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
Social
-
अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित
Jul 3, 2024 07:22 PM -
सी.एम.एस. के 22 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Jul 2, 2024 07:51 PM -
उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा को 79,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप
Jul 1, 2024 08:30 PM -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन
Jun 29, 2024 09:17 PM
-
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
May 11, 2024 07:55 PM -
मेरी मात अहिल्याबाई तुम सम कोई नारी नाहीं
Jun 24, 2024 03:32 PM -
सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें
May 8, 2024 08:15 PM
मनोरंजन
-
इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा नया घर, लाखों में नहीं करोड़ो में है कीमत
Jan 5, 2021 10:44 PM -
स्विमिंग पूल में योगा कर मलाइका ने किया योगा, फिटनेस देख फैंस हुए हैरान
Jan 4, 2021 10:56 PM -
ल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन
Dec 4, 2020 10:53 PM -
90 के दशक में ठंडा ठंडा पानी रैप गाने वाले बाबा सहगल अब गुमनाम हो गए हैं
Nov 23, 2020 10:50 PM
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।